भारत में इन जगहों को मिला है यूनेस्को की हेरिटेज साइट का दर्जा? विदेशी हैं फैन

भारत में इन जगहों को मिला है यूनेस्को की हेरिटेज साइट का दर्जा? विदेशी हैं फैन

नई दिल्ली। यूनेस्को की हेरिटेज साइट में भारत की कई धरोहरो को शामिल किया गया है। यहां की 40 जगहों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इनमें वो जगहें भी हैं,जहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं। विदेशी सैलानी तो यहां के फैन हैं,लेकिन क्या आप कभी इन जगहों पर गए हैं। अगर नहीं तो यहां देखें विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल भारत की खूबसूरत जगहें,जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए…

rajeshswari

ताजमहल,उत्तर प्रदेश
दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल की खूबसूरती का दीदार करने दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। चांदनी रात में तो यहां आने अपना आप में ही खास होता है। 1983 में यूनेस्को ने इस ऐतिहासिक इमारत को हेरिटेज साइट की लिस्ट में जगह दिया था। मुगल बादशाह शाहजहां ने 1632 में इसे बनवाया था।

आगरा फोर्ट, यूपी
आगरा फोर्ट जिसे अकबर किला के नाम से भी जानते हैं, काफी खूबसूरत है। ताजमहल से इसकी दूरी सिर्फ 3 किमी है। 1983 में इसे वर्ल्ड हेरिटेज का दरर्दा मिला था। इस भव्य किले का निर्माण 1573 में मुगल बादशाह अकबर ने करवाया था।

अजंता की गुफा, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के औरंगाबाद से करीब 105 KM की दूरी पर अजंता की गुफाएं दुनियाभर में फेमस है। घोड़े की नाल के आकार के एक पहाड़ पर इन गुफाओं को बनाया गया है। यहां कुल 26 गुफाए हैं। बड़ी संख्या में टूरिस्ट हर साल यहां आते हैं। 1983 में इसे यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा दिया था।

एलोरा गुफाएं, महाराष्ट्र
एलोरा की गुफाएं भी औरंगाबाद में ही है। 1983 में दुनिया के धरोहर में इसका नाम शामिल किया गया। इन गुफाओं में हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म से संबंधित स्मारकों की विशेषताएं और कलाकृतियां बनाई गई हैं। मुंबई से इन गुफाओं की दूरी करीब 300 किलोमीटर है।

इसे भी पढ़े   गोरखपुर : 11वीं के छात्र को कैंपस में घुसकर मारी गोली

कोणार्क सूर्य मंदिर,ओडिशा
ओडिशा में मौजूद कोणार्क का सूर्य मंदिर पुरी से 35 किलोमीटर दूरी पर है। सूर्य देव को समर्पित यह मंदिर बेहद विशाल और अनोखा है. यह टूरिस्ट्स को अपनी तरफ आकर्षित करता है। 1984 में वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा मिला था।

महाबलिपुरम मंदिर,तमिलनाडु
महाबलीपुरम मंदिर काफी दिव्य और अद्भुत मंदिर है। तमिलनाडु के महाबलीपुरम शहर में यह मौजूद है। यहां हर साल बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। महाबलीपुरम मंदिर को 1984 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल किया गया था।

भारत के ये धरोहर भी वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में
केवलादेव नेशनल पार्क (राजस्थान)
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (असम)
मानस राष्ट्रीय उद्यान (असम)
हम्पी (कर्नाटक)
फतेहपुर सीकरी (उत्तर प्रदेश)
खजुराहो (मध्य प्रदेश)
सुंदरवन नेशनल पार्क (पश्चिम बंगाल)
एलीफेंटा गुफाएं (महाराष्ट्र)
पत्तदकल स्मारक समूह (कर्नाटक)
चोल मंदिर (तमिलनाडु)
नंदा देवी, फूलों की घाटी नेशनल उद्यान (उत्तराखंड)
सांची स्तूप (मध्य प्रदेश)
हुमायुं का मकबरा (नई दिल्ली)
कुतुब मीनार (नई दिल्ली)
दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (पश्चिम बंगाल)
बोधगया (बिहार)
भीमबेटका गुफाएं (मध्य प्रदेश)
पावागढ़ पुरातत्व पार्क (गुजरात)
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (महाराष्ट्र)
लाल किला (दिल्ली)
जंतर मंतर (जयपुर)
पश्चिमी घाट, चित्तौड़गढ़ किला, कुंभलगढ़ किला, अंबर किला, रणथंभौर किला, गागरोन किला और जैसलमेर किला (राजस्थान)
पिंक सिटी (जयपुर)
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (हिमाचल प्रदेश)
रानी की वाव पाटन (गुजरात)
नालंदा महाविहार (बिहार)
कंचनजंगा नेशनल पार्क (सिक्किम)
अहमदाबाद, विक्टोरियन और आर्ट डेको एनसेंबल (मुंबई)
कैपिटल कॉम्प्लेक्स (चंडीगढ़)
गोवा चर्च

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *