आकाशीय बिजली के चपेट में आकर तीन पशुओं की मौत

आकाशीय बिजली के चपेट में आकर तीन पशुओं की मौत

चंदौली। क्षेत्र के सेमरा गांव में मंगलवार की दोपहर में तेज हवा के साथ हुई बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खुटे से बंधी तीन पशुओं की मौत हो गई। बरसात के दौरान पशुपालक घर से बाहर गया हुआ था।
सेमरा गांव निवासी मुसाफिर धोबी अपने दो गाय व एक बछिया को दरवाजे के पास खुटे से बांधा था।दिन में किसी कार्य से बाहर चले गये थे।दोपहर में बरसात के दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से तीनों पशुओं की मौत हो गई। पशुपालक दुग्ध बेचकर परिवार का जीविकोपार्जन करता है। ग्रामीणों ने प्रशासन पीड़ित को आर्थिक सहयोग दिलाने की मांग किया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   खौफनाक! पहले पत्नी के प्रेमी का काटा गला,फिर पिया खून,दोस्त ने बनाया वीडियो
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *