दिनदहाड़े फायरिंग,बीच सड़क पर तीन बदमाशों ने घेरकर दो लोगों को मार दी गोली

दिनदहाड़े फायरिंग,बीच सड़क पर तीन बदमाशों ने घेरकर दो लोगों को मार दी गोली

मोतिहारी। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने बुधवार (24 मई) को दिनदहाड़े दो लोगों को गोली मार दी। ये दोनों जख्मी व्यक्ति एक ही बाइक से केसरिया रजिस्ट्री ऑफिस से निकले थे। इसी क्रम में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने इन्हें रोका और गोली चलानी शुरू कर दी। बाइक चला रहे सत्यनारायण भगत के सीने में दाहिने तरफ गोली लग गई। पीछे बैठे शंभू नाथ प्रसाद के बाएं हाथ के अंगूठे में गोली लगी है।

rajeshswari

दोनों को इलाज के लिए कल्याणपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल सत्यनारायण भगत की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया। एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कर इलाज हो रहा है। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने कल्याणपुर थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

ताईद का काम करते हैं सत्यनारायण भगत
बताया जाता है कि सत्यनारायण भगत केसरिया रजिस्ट्री ऑफिस में ताईद का काम करते हैं। शाम के समय रजिस्ट्री का कार्य समाप्त होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। साथ में केसरिया थाना क्षेत्र के लाला छपरा के रहने वाले शंभू नाथ प्रसाद भी थे। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मठिया के पास पहुंचते ही पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आगे आए और रोक लिया। इसके बाद गोलीबारी की।

सत्यनारायण भगत का एक ताईद से किसी बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। उसी को लेकर घटना को अंजाम देने की चर्चा हो रही है। इस मामले में कल्याणपुर थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सत्यनारायण भगत के बेटे से पूछताछ की जा रही है,लेकिन कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। घटना में जख्मी सत्यनारायण की स्थिति ठीक होते ही इसके पीछे की वजह का पता चल सकेगा।

इसे भी पढ़े   26/11 Mumbai Terror Attack के शहीदों को PM Modi ने दी श्रद्धांजलि
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *