युवक का ऑनलाइन गेमिंग के जरिए ब्रेनवाश,मस्जिद जाकर पढ़ने लगा 5 वक्त की नमाज;मामला दर्ज

युवक का ऑनलाइन गेमिंग के जरिए ब्रेनवाश,मस्जिद जाकर पढ़ने लगा 5 वक्त की नमाज;मामला दर्ज

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद से धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। जहां जैन धर्म के एक युवक का ब्रेनवाश कर उसे धर्म परिवर्तन के लिए राजी कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, युवक को ऑनलाइन गेमिंग के जरिए जाल में फंसाया गया था। युवक के पिता ने गाजियाबाद के कविनगर थाने में इसे लेकर एक शिकायत दर्ज कराई है।

rajeshswari

जैन धर्म के एक व्यक्ति ने गाजियाबाद के कविनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे का ऑनलाइन गेमिंग के जरिए ब्रेनवाश किया गया है। पिता ने कहा कि उनका बेटा अब मस्जिद जाकर 5 वक्त की नमाज अदा करता है और घर में भी अजीब हरकतें करता है।

ऑनलाइन गेमिंग के जरिए किया गया ब्रेनवाश
युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा काफी समय से अजीबोगरीब हरकतें कर रहा था। वह हर कुछ समय के बाद घर के बाहर जाने लगा थे। इस पर उन्हें शक हुआ तो उन्होंने अपने बेटे का पीछा किया। पिता ने देखा कि उनका बेटा मस्जिद में जाकर 5 वक्त की नमाज पढ़ता है।

पिता का आरोप है कि उनके बेटे के मोबाइल और लैपटॉप में दूसरे धर्म की सामग्री भी मिली है। पिता ने बताया कि जब उन्होंने इस बारे में खोजबीन की तो उन्हें पता चला कि उनका बेटा ऑनलाइन गेम खेलता था। इसी के जरिए वह मुंबई के बद्दो नाम के एक शख्स के संपर्क में आया था। पिता ने आरोप लगाया कि उसे गेमिंग के जरिए ही निशाना बनाया गया और उसका ब्रेनवाश किया गया।

इसे भी पढ़े   अतीक के खास शूटर के घर पर चला बुलडोजर,उमेश पर बरसाई थीं ताबड़तोड़ गोलियां

पीड़ित पिता ने कहा कि बद्दो के संपर्क में आने के बाद धीरे-धीरे युवक के हावभाव बदलने लगे थे। उसका स्वभाव बदलने लगा था। इसके बाद युवक धीरे-धीरे मस्जिद जाक नमाज पढ़ने लगा। पीड़ित पिता ने कहा कि उनके बेटे ने बद्दो के इन्फ्लुएंस से दूसरे समुदाय के संस्कारों को अपना लिया है।

दो लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पीड़ित पिता के शिकायत के आधार पर कविनगर थाने की पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुंबई के शख्स बद्दो और मस्जिद के ईमाम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *