पति को मौत से बचाने को दो युवतियों ने आपस में रचाई शादी

पति को मौत से बचाने को दो युवतियों ने आपस में रचाई शादी

सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र जिले में शादी के लिए टोटके का अनोखा मामला सामने आया है। पति की शीघ्र मौत के भय से दो युवतियों ने आपस में ही शादी रचा ली। महज टोटके के लिए निभाई इस रस्म के दौरान धूमधाम से बरात भी निकाली गई। भोज कराया गया। मंडप सजा और परंपरागत ढंग से फेरे और अन्य रस्म भी हुए।

rajeshswari

दो युवतियों की शादी की जानकारी मिलने के बाद बिरादरी के लोग भड़क गए। पंचायत बुलाकर दोनों युवतियों के परिवार को बकरा-भात का दंड सुना दिया। ऐसा न करने पर उन्हें बिरादरी से बाहर करने का फैसला लिया गया। हालांकि परिवार के लोगों ने शादी को सिर्फ टोटका बताकर दंड स्वीकारने से इंकार कर दिया है।

मामला सोनभद्र जिले के बभनी क्षेत्र के आदिवासी समाज का है। क्षेत्र के एक गांव में किसी ओझा ने दो युवतियों को कुंडली में दोष बताते हुए कहा था कि उनकी अगर शादी होती है तो पति की जल्द मौत हो जाएगी। इससे भयभीत युवतियों ने उपाय पूछा तो बताया कि किसी लड़के से पहले इन दोनों की आपस में शादी करा दी जाए।

फिर क्या था। पति की जिंदगी बचाने के लिए दोनों युवतियों ने टोटका निभाते हुए बीते सोमवार को आपस में शादी रचाई। धूमधाम से बरात लेकर एक युवती दूल्हा बनकर दूसरे युवती के दरवाजे पर पहुंची। घरवालों ने बरातियों का स्वागत किया। उन्हें भोज कराया गया। रात में पारंपरिक तरह से फेरे हुए।

शादी के बाद दोनों को गांव के डीह बाबा के पूजा स्थल पर ले जाया गया। दोनों ने डीह बाबा का विधिवत पूजन-अर्चन किया। तीन दिन बाद इस परंपरा पर गांव में सुगबुगाहट शुरू हुई तो बिरादरी के लोगों की पंचायत बुलाई गई।
विज्ञापन

इसे भी पढ़े   डा महेन्द्र नाथ पांडेय,मेयर अशोक तिवारी,दिलीप पटेल सहित आठ सदस्य बीएचयू कार्य परिषद हेतु नामित

पंचों ने इस शादी को अमान्य करार दिया और दोनों युवतियों के परिवारों पर समूचे बिरादरी को बकरा-भात कराने का दंड लगाया। हिदायत दी गई कि ऐसा न करने पर उन्हें बिरादरी से अलग कर दिया जाएगा। परिजनों ने बेटियों की खुशी और सुखी जीवन के लिए यह कदम उठाने की बात कह दंड देने से इंकार कर दिया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *