खड़ी ट्रक में टोटो मारा टक्कर चालक सहित दो महिलाएं घायल‌

खड़ी ट्रक में टोटो मारा टक्कर चालक सहित दो महिलाएं घायल‌

मिर्जापुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सोमवार के सुबह हरिहरा गांव में खड़ी ट्रक‌ में अनियंत्रित टोटो ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे चालक सहित टोटो में सवार दो महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गयीं। जानकारी के अनुसार टोटो चालक बबलू पुत्र बच्चन उम्र 35 वर्ष निवासी जमुई मड़िहान कलावती पति विजय बिंद उम्र 40 वर्ष व संतरा पति धीरज उम्र 25 वर्ष निवासी जमुई मड़िहान । ट्रक व टोटो के टक्कर से घायल हो गए । बताया जाता है कि टोटो चालक के लापरवाही से यह हादसा हुआ।राहगीरों के मदद से इन घायलों को मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया । एक महिला व टोटो चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।समाचार लिखे जाने तक सभी घायलों का इलाज जारी था।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   दिवाली पर बनाते हैं मिट्टी का घरौंदा,भगवान राम से है इसका सीधा कनेक्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *