51 किलो गांजा के साथ दो शातिर गिरफ्तार

51 किलो गांजा के साथ दो शातिर गिरफ्तार

जौनपुर। जिले के सिंगरामऊ थाने की पुलिस टीम द्वारा 51 किलो 300 ग्राम गांजा व प्रयोग में लायी गयी पल्सर के साथ दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ष्षैलेन्द्र कुमार ने बताया थानाध्यक्ष तरुन श्रीवास्तव, एसआई धुरेन्धर प्रसाद अपने सहयोगियों के साथ गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिरकिना पुरानी पुलिया बहद ग्राम सिरकिना से विनोद कुमार यादव पुत्र स्व0 अर्जुन प्रसाद यादव ग्राम सिंघावल थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर, आजाद सिंह उर्फ श्रीराम पुत्र स्व0 अरविन्द सिंह ग्राम संगुलपुर थाना जफराबाद जनपद को 51 किलो 300 ग्राम गांजा व अपराध में प्रयोग में लायी गयी पल्सर मोटर साइकिल यूपी 72 बीबी 2216 के साथ गिरफ्तार किया गया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मारुति सुजुकी की 9 हजार से ज्यादा कारों में Seat Belt की खामी,5 मॉडल्स को कंपनी ने मंगाया वापस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *