मुठभेड़ में करोड़ों की लूट में शामिल दो बदमाशों को लगी गोली

मुठभेड़ में करोड़ों की लूट में शामिल दो बदमाशों को लगी गोली

बिलासपुर/मिर्जापुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारी से हुई 3.35 करोड़ रुपये की लूट के आरोपियों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। संयुक्त कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए आरोपियों में विजय लाम्बा और उसका एक साथी शामिल हैं। आरोपियों से लूट का सोना भी बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले का खुलासा गुरुवार को मिर्जापुर में किया जाएगा।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर निवासी सराफा कारोबारी संतोष तिवारी से मंगलवार रात हथियारबंद बदमाशों ने 3.35 करोड़ रुपये के सोने और नकदी की लूट की थी। घटना के बाद पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर आ गया। आईजी रामगोपाल गर्ग मौके पर पहुंचे और
जांच के दौरान पुलिस को शहर के आउटर क्षेत्र ग्राम उरतुम के पास कारोबारी की लूटी गई कार बरामद हुई। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज की गई। पुलिस को सुराग मिला कि आरोपी उत्तर प्रदेश की ओर भागे हैं।
पीछा करने के दौरान फायरिंग
यूपी पुलिस को इनपुट मिलने पर घेराबंदी की गई। पुलिस के अनुसार, पकड़ने की कोशिश के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चोरी की गाड़ियों से वारदात
जांच में खुलासा हुआ कि वारदात में इस्तेमाल बाइक और कार चोरी की थीं। बाइक 13 फरवरी को मैनपाट क्षेत्र से चोरी की गई थी, जबकि सफेद इको वैन एक दिन पहले अकलतरा थाना क्षेत्र से चुराई गई थी। वारदात के बाद आरोपी स्कॉर्पियो वाहन से फरार हुए थे, जिसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज से की गई।

इसे भी पढ़े   आजमगढ़ बरामदे में सो रहे अधेड़ की हत्या से मचा हड़कंप

लुटेरों की धरपकड़ के लिए 10 टीमें गठित की गई थीं। टेक्निकल टीम ने यूपी, बिहार और झारखंड रूट पर काम किया। टॉवर डंप, सीसीटीवी फुटेज, फिंगरप्रिंट और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई। नेफिस सर्वर से भी फिंगरप्रिंट का मिलान कराया गया।
पुराने पैटर्न पर की वारदात
जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल कर लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। दिसंबर में होटल कारोबारी लखन लाल देवांगन के साथ हुई लूट की कोशिश में भी इसी तरह की रणनीति अपनाई गई थी।

मिर्जापुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद बिलासपुर पुलिस उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। फिलहाल, बरामद सोने और नकदी की सटीक मात्रा का खुलासा नहीं किया गया है।
इधर, सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आईजी रामगोपाल गर्ग से संपर्क कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी ली। आईजी ने भरोसा दिलाया कि मामले में पूरी सफलता मिलने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *