गाजीपुर में दो मासूमों बच्चियों की मौत,परिवार के लोग बोले-बच्चों ने खा ली थी घास

गाजीपुर में दो मासूमों बच्चियों की मौत,परिवार के लोग बोले-बच्चों ने खा ली थी घास

गाजीपुर। बेचूलाल दुल्लहपुर मठिया गांव स्थित बासफोर बस्ती में जितेंद्र की ढाई वर्षीय अन्नू और उनके पड़ोसी अनिल की तीन वर्षीय बेटी चांदनी की बुधवार को तबीयत खराब हो गई। उल्टी-दस्त आने लगी। परिवार के लोग आनन-फानन में दोनों को दुल्लहपुर स्थित अस्पताल ले गए।

rajeshswari

दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बेचूलाल दुल्लहपुर मठिया गांव स्थित बासफोर बस्ती में दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है। परिवार के लोगों के मुताबिक दोनों ने मंगलवार को घास खा ली थी, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों को मऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बेचूलाल दुल्लहपुर मठिया गांव स्थित बासफोर बस्ती में जितेंद्र की ढाई वर्षीय अन्नू और उनके पड़ोसी अनिल की तीन वर्षीय बेटी चांदनी की बुधवार को तबीयत खराब हो गई। उल्टी-दस्त आने लगी। परिवार के लोग आनन-फानन में दोनों को दुल्लहपुर स्थित अस्पताल ले गए। जहां हालत खराब होने पर रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग दोनों को मऊ स्थित एक अस्पताल में ले गए। जहां बुधवार की शाम पांच बजे अन्नू की मौत हो गई। इसके बाद रात दो बजे चांदनी की भी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिए। परिवार के लोगों के मुताबिक दोनों बच्चों ने मंगलवार को घास खा लिए थे। इसी घास के खाने के बाद दोनों की तबियत खराब हो गई थी। घटना के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

इसे भी पढ़े   करोड़ों रुपए बकाया होने पर,क्रेशर प्लांट कुर्क करने का आदेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *