उत्तर प्रदेश कैडर के दो IPS अधिकारी करेंगे विवाह, 27 मार्च से बाड़मेर में शुरू होंगे कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश कैडर के दो IPS अधिकारी करेंगे विवाह, 27 मार्च से बाड़मेर में शुरू होंगे कार्यक्रम

बरेली (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश कैडर के दो जांबाज आईपीएस अधिकारी जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बरेली में तैनात एसपी साउथ और 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा का विवाह संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई से तय हुआ है।
मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली अंशिका वर्मा और 2018 बैच के आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई के बीच नजदीकियां उस समय बढ़ीं, जब अंशिका गोरखपुर में प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में तैनात थीं और कृष्ण कुमार वहां उनके वरिष्ठ अधिकारी थे।
दोनों परिवारों की सहमति के बाद शादी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विवाह के कार्ड भी छप चुके हैं। वैवाहिक कार्यक्रम 27 मार्च 2026 से राजस्थान के बाड़मेर में बिश्नोई परिवार की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित किए जाएंगे।
चार दिनों तक चलने वाले इस विवाह समारोह के मुख्य कार्यक्रम बाड़मेर स्थित ‘कृष्ण निवास’ में संपन्न होंगे। दो आईपीएस अधिकारियों के इस वैवाहिक गठबंधन की चर्चा इन दिनों प्रशासनिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक जोरों पर है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब के पैतृक घर पर हमला;बदमाशों ने तोड़फोड़ के बाद लगाई आग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *