मधुबन में मां-बेटे का लगी गोली,चार पर केस

मधुबन में मां-बेटे का लगी गोली,चार पर केस

मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह के आदमपुर में बुधवार की रात आपसी विवाद में हमलावरों.ने मां व बेटे को गोली मार दी। घटना को लेकर मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में लोग घायलों को निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर ले गये। यहां के डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। मामले में चार लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

rajeshswari

आदमपुर निवासी अभिषेक यादव अपनी मां मंशा देवी के साथ घर पर रहता था। अभिषेक ने मीरपुर टाड़ी की युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। कुछ दिनों पूर्व इनके बीच विवाद हो गया और युवती अपने घर चली गई थी। इसी को लेकर युवती का मामा रामाश्रय यादव रात में रजनीश,राजू व एक अज्ञात के साथ अभिषेक के घर आया। युवती के प्रकरण पर बातचीत करने लगे। इतने में ही तमंचा निकालकर फायर करने लगे। इसमें अभिषेक व इसकी मां मंशादेवी के हाथ में गोली लग गई। घटना को देकखर हमलावर मौके से भाग निकले। घायल महिला ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस हमलावरों की खोजबीन के लिये दबिश दे रही है।

इसे भी पढ़े   'लड़के की गर्दन पर लड़की का पैर और फिर…' लाल लहंगे में 'जिमनास्ट दुल्हनिया' का फोटो शूट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *