पुलिस हिरासत में मारे गए बलवंत के परिवार को अखिलेश यादव ने दिए पांच लाख,पूछा यह सवाल

पुलिस हिरासत में मारे गए बलवंत के परिवार को अखिलेश यादव ने दिए पांच लाख,पूछा यह सवाल

कानपुर। जिले में बीते साल 12 दिसंबर को पुलिस हिरासत में बलवंत सिंह नाम के युवक की मौत हो गई थी। इस घटना ने प्रदेश की सियासत में घमासान मचा दिया था। बलवंत सिंह की पुलिस हिरासत में हुई मौत का आरोप पुलिसकर्मियों पर लगा था। इस मामले में राजनीति भी खूब हुई थी। बीजपी से लेकर विपक्ष तक के छोटे-बड़े दिग्गजों ने कानपुर देहात के लालपुर सरैया गांव में मृतक के लिए न्याय की मांग की थी। बलवंत की पत्नी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चिट्ठी लिख मदद की गुहार लगाई थी। इस पर अखिलेश यादव खुद कानपुर देहात के लालपुर सरैया गांव पहुंचे थे। उन्होंने शालिनी के साथ खड़े होने का वादा किया था। अखिलेश यादव ने उन्हें पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की थी।

rajeshswari

कौन कौन था सपा के प्रतिनिधिमंडल में
अखिलेश यादव की ओर से भेजे गई पांच लाख रुपेय की धनराशि का चेक बलवंत सिंह की पत्नी शालिनी को देने के लिए समाजवादी पार्टी का एक सात सदस्य डेलिगेशन उनके घर पहुंचा। समाजवादी पार्टी की तरफ से इस सहायता राशि को लेकर कानपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई,कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव,पूर्व विधायक आरती कुशवाहा,पूर्व सांसद राजाराम पाल और समाजवादी पार्टी के कई जिला स्तरीय पदाधिकारी आए थे।

सपा के इस प्रतिनिधिमंडल ने बलवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान सपा नेताओं ने उनकी लड़ाई में हमेशा उनके साथ खड़े रहने का वादा किया.अखिलेश यादव की तरफ से भेजे गए पांच लाख रुपपे के चेक को समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन ने बलवंत की मां के हाथों में सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें इस बात का विश्वास भी दिलाया कि समाजवादी पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी है। वह जब आवाज देंगी हम उनके साथ होंगे।

इसे भी पढ़े   बदल रहा टेलीकॉम का नियम, Jio, Airtel, Voda, BSNL पर पड़ेगा सीधा असर

सरकार पर लगाया यह आरोप
सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से यह राहत राशि का चेक भेजा गया है। चेक को हमने परिवार को सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने अखिलेश यादव का संदेश भी बलवंत के परिवार को दिया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी परिवार हमेशा बलवंत के साथ है और पूरी तरह न्याय मिलने तक हम उनके साथ हैं। अखिलेश यादव ने सरकार से बलवंत की पत्नी को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग की है। सपा के जिलाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिवार को अब उस वादे का है जो सरकार की तरफ से किया गया था कि मृतक बलवंत के परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने पूछा कि सरकार अपना वादा कब पूरा करेगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *