आजमगढ़ : प्रेमिका से मिलने आए युवक की तालाब में मिली लाश

आजमगढ़ : प्रेमिका से मिलने आए युवक की तालाब में मिली लाश

मारपीट की दी थी सूचना

rajeshswari

आजमगढ़ (जनवार्ता)। जिले के पवई थाना क्षेत्र के ओरिल (केवटाना) गांव की सीवान में एक तालाब में 22 वर्षीय युवक नरेंद्र बिंद की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक जौनपुर जनपद के सरपतहा थाना क्षेत्र के सुड़था कला का निवासी था। वह अपनी प्रेमिका से मिलने भाई की ससुराल आया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

परिजनों के अनुसार, नरेंद्र बिंद पुत्र रामकिशुन बिंद बुधवार को दोपहर दो बजे घर से ननिहाल फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर बनपुरवा के लिए निकला था। वह रात में ननिहाल में रुका और गुरुवार सुबह मामा के लड़के राम अवतार के साथ घर लौटने निकला। घर से कुछ दूरी पर नहर के पास रुकने को कहा और आगे चला गया। आधे घंटे बाद नरेंद्र ने राम अवतार को फोन कर बताया कि कुछ लोग उसे मार रहे हैं। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।

राम अवतार उसे खोजते हुए ओरिल केवटाना गांव के बाहर तालाब के पास पहुंचे, जहां नरेंद्र बेसुध पड़ा था। परिजनों को सूचना देकर उसे अंबारी के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की भाभी सीमा ने बताया कि ओरिल केवटाना में उसके मायके के बगल की एक लड़की से नरेंद्र का पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसी से मिलने आया था।

नरेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटा था और रोजी-रोटी के लिए कोयंबटूर में नौकरी करता था। दस दिन पहले वह घर आया था। उसके बड़े भाई जितेंद्र की ससुराल ओरिल केवटाना में ही है। पुलिस छानबीन कर रही है।

इसे भी पढ़े   भदोही में पहली बार पहुँची एनपीएस खाद की रैक, किसानों में खुशी की लहर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *