आजमगढ़ : जमीनी विवाद में डॉक्टर दंपति को धमकी

आजमगढ़ : जमीनी विवाद में डॉक्टर दंपति को धमकी

पति को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

rajeshswari

आजमगढ़ (जनवार्ता)। कोतवाली थाना क्षेत्र के जुनेदगंज बाइपास स्थित श्याम हॉस्पिटल के समीप शनिवार शाम करीब 7 बजे बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान रौनापार थाना क्षेत्र के मारा कर्मनाथ पट्टी गांव निवासी 40 वर्षीय रजनीश उर्फ राजू पांडेय के रूप में हुई है। रजनीश जिला महिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स रंजना पांडेय के पति थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रजनीश शनिवार शाम अपनी बाइक से जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे श्याम हॉस्पिटल के पास पुलिया पर पहुंचे, पीछे से आई एक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली रजनीश के दाहिने कंधे में लगी और वे मौके पर ही बाइक सहित गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और तुरंत 112 पर सूचना दी।

आनन-फानन में पहुंची एंबुलेंस उन्हें जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने कुछ देर इलाज के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी रंजना पांडेय अस्पताल पहुंचीं और फफक-फफक कर रोने लगीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उनके पति को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, सीओ सिटी शुभम तोदी सहित भारी पुलिस बल ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शवहन चेकिंग शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

इसे भी पढ़े   25000 रुपये का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली

क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात से दहशत का माहौल है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *