झटका मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत, गांव में मचा कोहराम

झटका मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत, गांव में मचा कोहराम

बलिया (जनवार्ता)। जिले के फेफना थाना क्षेत्र के निधरिया गांव में शुक्रवार को झटका मशीन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं खेतों में झटका मशीन लगाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा गया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी पूर्व प्रधान लाल बिहारी की पत्नी लक्ष्मी देवी (48) खेत की सिंचाई के लिए पाइप बिछा रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी के खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए तार में झटका मशीन का करंट प्रवाहित हो रहा था। तार के संपर्क में आते ही लक्ष्मी देवी करंट की चपेट में आकर अचेत हो गईं।
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना देख तत्काल दौड़कर डंडे की मदद से करंट से उन्हें अलग किया और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने खेतों में झटका मशीन लगाने को लेकर नाराजगी जताई है।
फेफना थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   उपमुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *