चंदौली : एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

चंदौली : एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

चंदौली (जनवार्ता) । इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। सदर कोतवाली क्षेत्र से जुड़े 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश शौकीन उर्फ एजाज को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, जिससे पुलिस और एसटीएफ की टीमों को उसकी तलाश में काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी।
पकड़े गए आरोपी की पहचान एजाज पुत्र इकराम निवासी मोहल्ला कुरेशियान, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। हाल ही में उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसके बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई थी।
पुख्ता सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने मझवार रेलवे स्टेशन सर्विस रोड के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को संबंधित थाने को सौंप दिया गया है, जहां उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। एसटीएफ की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में डर का माहौल बना हुआ है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   श्रद्धा के शव के 10 टुकड़े मिले:आफताब हत्या के बाद फ्लैट में दूसरी लड़की लाया था
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *