चंदौली ; तेल चोरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
चंदौली (जनवार्ता)। अलीनगर थाना क्षेत्र में डिपो से 12 हजार लीटर डीजल लेकर जा रहे टैंकर से तेल चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए चालक और उसके साथी। पुलिस ने टैंकर और चोरी का डीजल भी जब्त कर लिया।

पुलिस की लगातार छापेमारी से तेल चोरी के संगठित गिरोह में हड़कंप मचा हुआ है। बीते 27 फरवरी को ADG जोन टीम ने पहले ही 8 लोगों (एक हेड कांस्टेबल समेत) को गिरफ्तार किया था।
अब अलीनगर पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस पूरे नेटवर्क के बाकी सदस्यों को भी पकड़ने की तैयारी में है।

