चंदौली : सपा नेता व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के पिता रामअवध सिंह का निधन

चंदौली : सपा नेता व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के पिता रामअवध सिंह का निधन

चंदौली( जनवार्ता)  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सैयदरजा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोज सिंह डब्लू के पिता रामअवध सिंह (80 वर्ष) का बुधवार तड़के निधन हो गया। वे काफी दिनों से फेफड़े में संक्रमण की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

rajeshswari

परिजनों के अनुसार, रामअवध सिंह अपनी पुत्री मीना सिंह गुड़िया से मिलने तेलंगाना से चंदौली आए थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 11 नवंबर को वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच में फेफड़े में गंभीर संक्रमण पाया गया। लंबे इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और आज सुबह करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों का उनके पैतृक गांव माधोपुर स्थित आवास पर तांता लगा रहा। शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद धानापुर स्थित गुरेनी गंगा घाट पर होगा। मुखाग्नि पुत्र मनोज सिंह डब्लू देंगे।

मूल रूप से सकलडीहा ब्लॉक के माधोपुर गांव निवासी स्व. रामअवध सिंह एक संपन्न किसान परिवार से थे। उन्होंने खेती के साथ-साथ हैदराबाद, तेलंगाना एवं कर्नाटक में व्यवसाय स्थापित कर परिवार को आर्थिक मजबूती प्रदान की थी। वे संस्कारवान एवं मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे।

उनके निधन पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह डब्लू सहित तमाम नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

स्व. रामअवध सिंह भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। उनके तीन पुत्र मनोज सिंह डब्लू, संजय सिंह, अजय सिंह एवं दो पुत्रियां हैं। क्षेत्रवासियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

इसे भी पढ़े   चंदौली में स्कूल जा रही जिप दुर्घटनाग्रस्त हुआ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *