निर्माणाधीन मकान में लगी आग

निर्माणाधीन मकान में लगी आग

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में स्थित एक निर्माणाधीन मकान के भूतल के भीतर रखी बांस-बल्ली के ढेर में गुरुवार शाम आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

rajeshswari

घर में आग लगने की सूचना पर पहुंचे महमूरगंज निवासी मकान मालिक विजय कुमार ने बताया कि अगल-बगल में रहने वाले लोग अपने घरों का कूड़ा उसके बन रहे घर की बेसमेंट में फेंक देते हैं। इस दौरान किसी ने कूड़े की ढेर में आग लगा दी होगी,जिससे भूतल में रखी बांस-बल्ली के ढेर में भी आग लग गई। बताया कि पिछले हिस्से में स्थित सीढ़ी की तरफ आग लगा था। उसने भेलूपुर थाने तहरीर देकर अगल-बगल के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़े   जालौन: कुठौंद थाना प्रभारी ने सरकारी आवास में गोली मारकर की आत्महत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *