गाज़ीपुरः वध को ले जाए जा रहे गोवंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

गाज़ीपुरः वध को ले जाए जा रहे गोवंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

गाज़ीपुर (जनवार्ता)। गाज़ीपुर जिले के थाना दिलदारनगर पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से वध के लिए ले जाए जा रहे एक गोवंश (गाय) को बरामद किया।

rajeshswari

थानाध्यक्ष दिलदारनगर के निर्देश पर उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह चंदेल मय हमराह टीम द्वारा महना चौराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राम प्रवेश राम पुत्र मुन्ना राम निवासी ग्राम नवली उत्तर मोहल्ला, थाना रेवतीपुर, जिला गाज़ीपुर, उम्र लगभग 44 वर्ष और मुन्ना राम पुत्र स्वर्गीय तलुका राम निवासी ग्राम नवली उत्तर मोहल्ला, थाना रेवतीपुर, जिला गाज़ीपुर, उम्र लगभग 46 वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त गोवंश को वध हेतु अवैध रूप से ले जा रहे थे। इस संबंध में थाना दिलदारनगर पर मुकदमा संख्या 209/25 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़े   जयमाल के दौरान स्टेज पर चढ़ने को लेकर दूल्हा व दुल्हन पक्ष में जमकर हुई मारपीट,दुल्हन ने काटी शादी और दूल्हे पक्ष को बनाया बंधक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *