गाजीपुरः शातिर वाहन चोर मुठभेड़ के बाद साथी सहित गिरफ्तार

गाजीपुरः शातिर वाहन चोर मुठभेड़ के बाद साथी सहित गिरफ्तार

गाजीपुर में स्वाट टीम और मुहम्मदाबाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में पकड़ लिया। मौके से एक बोलेरो गाड़ी, अवैध तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, मिशन शक्ति 5.0 और आगामी त्योहारों को देखते हुए अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को स्वाट टीम प्रभारी और मुहम्मदाबाद थाना प्रभारी सलेमपुर मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बोलेरो चितबड़ागांव (जनपद बलिया) से गाजीपुर की ओर जा रही है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रघुवरगंज मोड़ के पास वाहन रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बदमाश गाड़ी मोड़कर भागने लगे। नसरतपुर मोड़ पुलिया के पास बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे पकड़ लिया गया, जबकि उसका एक साथी भी मौके से गिरफ्तार हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर एक अन्य बदमाश भागने में सफल रहा।

घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद भेजा गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान आरजू कुरैशी पुत्र एकराम कुरैशी निवासी ग्राम डुमरी, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार, और मोहम्मद नसीम शाह पुत्र रूस्तम शाह निवासी ग्राम डुमरी, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़े   बालिकाओं ने रैली निकालकर भ्रूणहत्या, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया आवाज बुलंद

पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी की बोलेरो बरामद की है।

मुठभेड़ और गिरफ्तारी में प्रभारी स्वाट टीम तथा प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद और उनकी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *