सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने T20 विश्व कप 2026 जीता: गाजीपुर के गांव में खुशी की लहर

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने T20 विश्व कप 2026 जीता: गाजीपुर के गांव में खुशी की लहर

गाजीपुर (जनवार्ता) । भारत ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है! कप्तान सूर्यकुमार यादव की शानदार अगुवाई में टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से धूल चटाई। यह भारत का तीसरा T20 विश्व कप खिताब है, लगातार दूसरी बार जीत का रिकॉर्ड बना, और पहली बार घरेलू मैदान पर यह उपलब्धि हासिल हुई।

rajeshswari

फाइनल मुकाबला 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए—यह T20 विश्व कप फाइनल में अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 89 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जबकि ईशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) ने अर्धशतक जड़े। आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने तेज रन बटोरे।

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। जसप्रीत बुमराह ने कमाल के 4 विकेट लिए (4-15), जबकि अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और जसप्रीत बुमराह को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

पैतृक गांव हथौड़ा में भावुक जश्न
……………………………………..

सूर्यकुमार यादव उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के हथौड़ा गांव के मूल निवासी हैं। जीत के बाद जब सूर्यकुमार ने पिच की मिट्टी चूमकर सम्मान जताया, तो उनके दादा विक्रम यादव टीवी पर यह नजारा देख भावुक हो गए और आंखें नम हो गईं। गांव में बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाया गया, जहां ग्रामीण, परिवारजन और रिश्तेदारों ने खूब जश्न मनाया।

इसे भी पढ़े   पानी टंकी में डूबने से बालक की मौत

चाचा लोरीक यादव, राज कपूर यादव, ऋषि यादव समेत तमाम लोग मौजूद थे। जीत के बाद ढोल-नगाड़े बजे, आतिशबाजी हुई, मिठाइयां बांटी गईं। लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘सूर्यकुमार जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे, एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दे रहे थे।

फाइनल से पहले चाचा राज कपूर यादव ने वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर कैथी के मार्कण्डेय महादेव धाम में टीम के लिए विशेष पूजा-अर्चना करवाई। सूर्यकुमार की मां काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं और भारत की जीत की मनोकामना की।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *