हर्ष फायरिंग में बालिका घायल

हर्ष फायरिंग में बालिका घायल

गाजीपुर। तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फायरिंग करने वाले व्यक्ति की तलाश में लगी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर पट्टी में बुधवार की रात करीब 9:00 बजे निवासी जयनाथ यादव के पुत्र मोनू यादव का तिलकोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच मोनू यादव के रिश्तेदार विजय यादव पुत्र स्व. गंगासागर सिंह यादव निवासी रेवतीपुर अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग करने लगे। इस बीच गोली जयनाथ यादव के पिता हवलदार यादव के पड़ोस की रहने वाली 11 वर्षीया शिवानी पुत्री शशीकांत यादव निवासी ग्राम रामपुर पट्टी (खापुर) को गले में लग गयी। इससे वह घायल होकर गिर पड़ी। इस बीच तिलक समारोह में अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में परिजन तत्काल उसे जमानियां मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल ले गये, लेकिन स्थिति देखकर यहां के चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जहां मोनू यादव पुत्र हवलदार यादव को पूछताछ के लिए थाना ले आयी। इस बाबत कोतवाली प्रभारी संपूर्णानंद राय ने बताया कि घटना को लेकर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और हर्ष फायिरंग करने वाले विजय यादव की तलाश की जा रही है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोनिया और राहुल गाँधी पर निशाना साधा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *