गोरखपुर : छात्रा और बस ड्राइवर ने शादी के बाद की जहर खाकर जान देने की कोशिश, युवक की हालत गंभीर

गोरखपुर : छात्रा और बस ड्राइवर ने शादी के बाद की जहर खाकर जान देने की कोशिश, युवक की हालत गंभीर

गोरखपुर  (जनवार्ता)| गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कक्षा 11 की छात्रा को अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से प्यार हो गया। दोनों ने घरवालों के विरोध के बावजूद मंदिर में शादी कर ली। जब परिवारों को इस रिश्ते की भनक लगी और ड्राइवर की शादी किसी और से तय कर दी गई, तो प्रेमी युगल ने एक साथ जान देने का फैसला किया।

rajeshswari

जानकारी के मुताबिक, नाहरपुर निवासी अभिषेक शर्मा उर्फ हैप्पी (23) तीन वर्षों से स्कूल बस चलाता था। इसी बस से रोज आने-जाने वाली 17 वर्षीय छात्रा से उसकी नजदीकियां बढ़ीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा। छात्रा रोज बस में अभिषेक के बगल वाली सीट पर बैठती थी, जिसे वह किसी और को नहीं देता था। दो साल तक दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा।

छात्रा के घरवालों को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने बेटी को समझाया कि उसकी उम्र अभी कम है और उसे पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन छात्रा नहीं मानी। इस बीच अभिषेक के परिवार ने उसकी शादी तय कर दी, जिसकी सगाई भी हो चुकी थी और मार्च 2026 में शादी की तारीख तय थी।

यह खबर मिलते ही छात्रा टूट गई। अभिषेक ने उसे बताया कि यह रिश्ता उसकी मर्जी से नहीं हुआ है। दोनों के प्रेम संबंधों की चर्चा पूरे इलाके में फैल गई। परिवारों ने मिलना-जुलना बंद करवा दिया।

30 अक्टूबर की शाम दोनों घर से लापता हो गए। देर रात करीब 11 बजे वे फुलवरिया स्थित एक मंदिर पहुंचे और शादी कर ली। शादी के बाद दोनों को डर था कि घरवाले उन्हें अलग कर देंगे। तब दोनों ने आत्महत्या का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़े   युवक का हत्यारोपी गिरफ्तार,तीन साथियों की तलाश

बताया जाता है कि उन्होंने कीटनाशक पी लिया और फिर अपने रिश्तेदारों को वीडियो भेजा। वीडियो में दोनों ने कहा — “हम साथ नहीं रह सकते, लेकिन साथ मरने से कोई नहीं रोक सकता।” इसके बाद दोनों ने अपने हाथ की नसें भी काट लीं।

वीडियो मिलते ही अभिषेक के एक रिश्तेदार ने उसके पिता को सूचना दी। पिता, जो एक स्कूल में चपरासी हैं, तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को अचेत अवस्था में देखा और एम्बुलेंस बुलाकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

डॉक्टरों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया। छात्रा की हालत अब स्थिर बताई जा रही है, जबकि अभिषेक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

गुलरिहा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा लगातार यही कह रही है कि वह अभिषेक के साथ ही रहना चाहती है। उसने कहा, “मरने से पहले हमने शादी की ताकि सात जन्म तक साथ रह सकें।”
पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों के परिवारों से पूछताछ की जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *