गोरखपुर: युवक की खेत में मिली लाश, पुलिस ने प्रेमिका सहित तीन को हिरासत में लिया

गोरखपुर: युवक की खेत में मिली लाश, पुलिस ने प्रेमिका सहित तीन को हिरासत में लिया

गोरखपुर (जनवार्ता)। सहजनवां थाना क्षेत्र के कुआवल कला गांव निवासी 26 वर्षीय विशाल यादव की बुधवार सुबह गेहूं के खेत में खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में सिर पर भारी वस्तु से वार के गंभीर निशान मिले हैं। घटनास्थल पर संघर्ष के स्पष्ट चिह्न होने से आशंका है कि विशाल को जिंदा खेत में लाया गया और जान बचाने की कोशिश में काफी तड़पाया गया।

rajeshswari

परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9:30 बजे विशाल खाना खाने बैठा था। तभी उसके मोबाइल पर एक लड़की का फोन आया। विशाल ने मां शकुंतला देवी से कहा कि थोड़ी देर में लौट आएगा और घर से निकल गया। देर रात तक वापस न लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

बुधवार सुबह जोगिया कोल कटाई टीकर रोड किनारे गेहूं के खेत में राहगीरों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। खेत में सिंचाई होने से कीचड़ था, लाश मिट्टी से सनी हुई थी। मुंह पर खून जमा था और जेब से मोबाइल फोन व बाइक की चाबी मिली। कुछ दूरी पर चप्पलें और तौलिया भी बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विशाल मुंबई में कार पेंट-पॉलिश का काम करता था और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता था। वह धाकड़ रील्स बनाता था। पिता श्रीप्रकाश यादव की मौत डेढ़ माह पहले हुई थी। अंतिम संस्कार के लिए विशाल मुंबई से गांव आया था। वह परिवार का बड़ा बेटा था और घर का खर्च चलाता था। दो दिन बाद मुंबई लौटने वाला था, साथ ही एक रिश्ता भी देखने जाना था।

इसे भी पढ़े   वरुणा जोन में कई उपनिरीक्षक हुए इधर से उधर

पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया। परिजनों की तहरीर पर सहजनवां पुलिस ने विशाल की गर्लफ्रेंड, उसके पिता और भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने फोरलेन पर जाम लगा दिया। उन्होंने हत्यारों की 24 घंटे में गिरफ्तारी और 5 लाख रुपये सहायता की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया। रात करीब 8 बजे कालेसर घाट पर अंतिम संस्कार हुआ।

एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने कहा कि सबूतों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। मामला संवेदनशील होने से पुलिस सतर्क है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *