ज्वैलर्स की दुकान से लाखो के जेवरात चोरी,दूसरे दिन भी नहीं हुआ पर्दाफाश

ज्वैलर्स की दुकान से लाखो के जेवरात चोरी,दूसरे दिन भी नहीं हुआ पर्दाफाश

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के भौरा रामपुर तिराहे पर मनीष ज्वेलर्स की दुकान से चोरों ने लाखो की कीमती जेवरात को लेकर चंपत हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया। लेकिन दूसरे दिन तक पुलिस के हाथ चोरों तक नहीं पहुंच पाए केवल धमा चौकड़ी भर सीमित रह गई
मनीष सेठ पुत्र अनिल सेठ भौरा रामपुर तिराहे पर मनीष ज्वेलर्स व बर्तन भंडार की दुकान है। बीती रात चोर दुकान के शटर का ताला तोड़ अंदर घुस तिजोरी का ताला तोड़कर रखा कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए।सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा देख चोरी होने का अंदेशा हुआ तो दुकान खोल अंदर देखा तो तिजोरी खुला हुआ है और तिजोरी में रखा कीमती जेवरात गायब देख पैरो तले से जमीन खिसक गई।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच जांच पड़ताल करने के साथ ही फॉरेंसिक टीम को घटना की जानकारी दी फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर सैंपल लेकर अपने साथ वापस चली गई। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसका विडियो सोसल मीडिया पर वायरल है पुलिस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में लग गई। चौराहों पर वाहनों की चेकिंग कर सीसी फुटेज से चोरों को पहचानने में लगी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का क्या होगा?16 विधायकों के निलंबन पर कल आएगा सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *