आकाश पटेल बने एसपी चंदौली

आकाश पटेल बने एसपी चंदौली

27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बदले गए 13 जिलों के एसपी

लखनऊ (जनवार्ता): योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार शाम पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। कुल 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें 13 जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। एक पुलिस महानिरीक्षक को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

rajeshswari

प्रशिक्षण निदेशालय में तैनात पुलिस महानिरीक्षक चंद्र प्रकाश को लखनऊ में ही पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा के पद पर भेजा गया है।

आकाश पटेल को अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी से पुलिस अधीक्षक चंदौली बनाया गया है। शाहजहांपुर, एटा, महोबा, रामपुर, कौशांबी, चंदौली, अमरोहा, मऊ, जालौन, बहराइच, फिरोजाबाद, महाराजगंज और हमीरपुर के भी एसपी बदले गए ।

राजेश द्विवेदी को पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर से सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में तैनात किया गया है। श्याम नारायण सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा से सेनानायक एसडीआरएफ लखनऊ भेजा गया है। प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक महोबा से एसपी अपराध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक कार्यालय लखनऊ नियुक्त किया गया है।

विद्यासागर मिश्र को पुलिस अधीक्षक रामपुर से सेनानायक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में भेजा गया है। राजेश कुमार को पुलिस अधीक्षक कौशांबी से सेनानायक 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ बनाया गया है। आदित्य लांग्हे को पुलिस अधीक्षक चंदौली से पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के पद पर भेजा गया है।

अमित कुमार आनंद को पुलिस अधीक्षक अमरोहा से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ नियुक्त किया गया है। ईलामारन जी को पुलिस अधीक्षक मऊ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा बनाया गया है। डॉ. दुर्गेश कुमार को पुलिस अधीक्षक जालौन से सेनानायक 06वीं वाहिनी एसएसएफ अयोध्या भेजा गया है।

इसे भी पढ़े   ओडिशा के गंजाम में पोस्टर लगाने को लेकर बीजेडी समर्थकों से झड़प,बीजेपी कार्यकर्ता की मौत

राम नयन सिंह को पुलिस अधीक्षक बहराइच से सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर नियुक्त किया गया है। सौरभ दीक्षित को पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद से पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर बनाया गया है। सोमेन्द्र मीना को पुलिस अधीक्षक महाराजगंज से पुलिस अधीक्षक रामपुर भेजा गया है।

डॉ. दीक्षा शर्मा को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ नियुक्त किया गया है। विश्वजीत श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक बहराइच बनाया गया है। लाखन सिंह यादव को सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक अमरोहा भेजा गया है।

विनय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक एटीएस लखनऊ से पुलिस अधीक्षक जालौन बनाया गया है। शशांक सिंह को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक महोबा भेजा गया है। शक्ति मोहन अवस्थी को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक महाराजगंज नियुक्त किया गया है।

सत्यनारायण प्रजापत को पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर से पुलिस अधीक्षक कौशांबी भेजा गया है। मृगांक शेखर पाठक को पुलिस अधीक्षक नगर अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक हमीरपुर नियुक्त किया गया है।

आदित्य बंसल को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर से पुलिस अधीक्षक नगर अलीगढ़ बनाया गया है। अमृत जैन को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर भेजा गया है। महादिक अक्षय संजय को सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर नियुक्त किया गया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *