योगी सरकार का बड़ा फैसला: रामनवमी पर अब दो दिन का सार्वजनिक अवकाश

योगी सरकार का बड़ा फैसला: रामनवमी पर अब दो दिन का सार्वजनिक अवकाश

लखनऊ (जनवार्ता) : उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के अवसर पर एक बड़ा और जनहितकारी निर्णय लिया है। पहले से घोषित 26 मार्च के सार्वजनिक अवकाश के साथ अब 27 मार्च को भी पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस फैसले से रामनवमी पर लगातार दो दिन की छुट्टी मिलेगी।

rajeshswari

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्णय प्रदेशभर के मंदिरों में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है। अयोध्या समेत प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर रामनवमी के दौरान हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है, ताकि भक्तों को पूजा-अर्चना, दर्शन और यात्रा में आसानी हो तथा सुरक्षा-व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संभाली जा सकें।

सरकार का मानना है कि अतिरिक्त अवकाश से यातायात को सुव्यवस्थित करने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अन्य लॉजिस्टिक्स को बेहतर ढंग से संचालित करने में काफी मदद मिलेगी। यह कदम आस्था के सम्मान और जनसुविधा का प्रतीक माना जा रहा है।

दोनों दिनों सरकारी कार्यालय स्कूल-कॉलेज और कई अन्य संस्थान बंद रहेंगे। आम जनता को भी इस अवकाश का लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़े   चोरों ने विद्यालय में कई हजार की चोरी को दिया अंजाम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *