मिशन शक्ति 5.0: यूपी में एंटी रोमियो स्क्वायड ने बनाया सुरक्षा का नया कीर्तिमान

मिशन शक्ति 5.0: यूपी में एंटी रोमियो स्क्वायड ने बनाया सुरक्षा का नया कीर्तिमान

लखनऊ (जनवार्ता) : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। नवरात्रि के पहले दिन शुरू हुए इस अभियान ने यूपी पुलिस और एंटी रोमियो स्क्वायड की सक्रियता से सुरक्षा व्यवस्था और जनसहभागिता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की।

rajeshswari

*एंटी रोमियो स्क्वायड की सघन कार्रवाई
मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी एडीजी पद्मजा चौहान ने बताया कि सीएम योगी के निर्देश पर एंटी रोमियो स्क्वायड ने मंदिरों, बाजारों, मॉल्स, पार्कों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी तेज की। अभियान के तहत 1,08,292 सार्वजनिक स्थानों की गहन जांच की गई और 9,77,269 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान 2,542 अभियोग पंजीकृत किए गए, 3,972 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया और 3,13,924 लोगों को चेतावनी दी गई। इसके अलावा 53,237 निरोधात्मक कार्रवाइयां की गईं। यह अभियान नवरात्रि के दौरान महिलाओं की सुरक्षा का प्रतीक बनकर समाज में सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा।

37 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती
नवरात्रि के दौरान प्रदेश भर में 55,377 पंडालों और 4,947 रामलीला व मेला स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। 37,337 अधिकारियों और कर्मचारियों, जिसमें 411 राजपत्रित अधिकारी, 7,999 निरीक्षक/उपनिरीक्षक, 22,547 आरक्षी और 6,380 होमगार्ड शामिल थे, ने निरंतर गश्त और निगरानी सुनिश्चित की। योगी सरकार की सख्ती और पुलिस की मुस्तैदी से सभी धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए, जिससे श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं ने निर्भीक होकर उत्सवों में हिस्सा लिया।

जागरूकता के लिए व्यापक प्रयास
अभियान के तहत 39,911 स्थानों पर महिला चौपालों का आयोजन किया गया, जिसमें 20,54,308 लोग शामिल हुए, जिनमें 13,53,903 महिलाएं थीं। इसके अलावा, योगी सरकार की योजनाओं और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 1,56,91,080 फोल्डर, पंफलेट और स्टीकर वितरित किए गए।

इसे भी पढ़े   सुरक्षा और प्रोटोकॉल शिथिलता बर्दाश्त नहीं : मोहित अग्रवाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *