मऊ : कलयुगी पुत्र ने पिता की लोहे के रॉड से सिर पर हमला कर ली जान

मऊ : कलयुगी पुत्र ने पिता की लोहे के रॉड से सिर पर हमला कर ली जान

मऊ (जनवार्ता)। जिले के चौसी कोतवाली क्षेत्र के देवरीडीह के इंदपुर पुरवा निवासी हरिकेश (22) ने अपने ही पिता बसावक (55) को लोहे की रॉड से सिर पर इतना जोरदार हमला कर दिया कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

rajeshswari

परिजनों के अनुसार, बसावक अपने बेटे हरिकेश से लंबे समय से नाराज चल रहे थे। हरिकेश दिमागी रूप से कमजोर बताया जा रहा है और पहले भी घर-परिवार में मारपीट की घटनाएँ हो चुकी थीं। मृतक बसावक की पत्नी चंदा देवी ने पुलिस को बताया कि बेटा अक्सर परिवार वालों के साथ अभद्र व्यवहार करता था और पिता उसे समझाने की कोशिश करते थे।

घटना बुधवार तड़के करीब चार बजे की बताई जा रही है। बसावक घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान हरिकेश उठा और सोते हुए पिता के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आवाज सुनकर पड़ोसी और अन्य लोग मौके पर पहुँचे तो हरिकेश भाग गया।

जब तक लोग बसावक को अस्पताल पहुँचा पाते, उनकी मौत हो चुकी थी।

चौसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी ने बेटे हरिकेश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और छानबीन जारी है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है।

इसे भी पढ़े   नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *