गेहूं के खेत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

गेहूं के खेत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

मिर्जापुर (जनवार्ता): जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया। बेचूबीर बाबा मंदिर के पास गेहूं के खेत में एक युवती का रक्तरंजित शव पड़ा मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 

rajeshswari

मृतका की पहचान रेखा (32 वर्ष), पत्नी संतोष कोल, निवासी ग्राम बरही के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शव सुबह करीब 7:30 बजे खेत में मिला। प्रारंभिक जांच में युवती के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। 

घटना की सूचना मिलते ही अहरौरा थाना पुलिस व उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। 

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा, “मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी और दोषी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” 

वर्तमान में इलाके में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की गहन तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़े   12 साल के छात्र की उसके दोस्त ने की हत्या:डर था कि सबको बता देगा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *