मिर्जापुर: पुलिस मुठभेड़ में दो तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

मिर्जापुर: पुलिस मुठभेड़ में दो तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

33 गोवंश बरामद

मिर्जापुर  (जनवार्ता)। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एक डीसीएम ट्रक से क्रूरता से लादकर वध के लिए ले जाए जा रहे 33 गोवंश (15 गाय और 18 बैल/बछड़े) को बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया तथा अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए।

rajeshswari

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में गो-तस्करी पर सख्त कार्रवाई के आदेश के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना लालगंज पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मध्य प्रदेश के सीधी से गोवंश लादकर बिहार वध के लिए ले जाया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस ने तेंदुई ओवर ब्रिज हाइवे सर्विस लेन के पास वाहन को रोकने का प्रयास किया। जिस पर तस्करों ने वाहन से उतरकर पुलिस पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी सोनू बिंद (23 वर्ष) पुत्र जैशनाथ उर्फ टुनटुन, निवासी चक्रपानपुर, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी के पैर में गोली लगी। वह घायल अवस्था में गिरफ्तार हुआ। दूसरा आरोपी मिथिलेश कुमार (21 वर्ष) पुत्र मदन बिंद, निवासी चक्रपानपुर, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया और मौके से पकड़ा गया।

घायल सोनू बिंद को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य है। मौके से डीसीएम वाहन (नंबर एमपी09जीएच 2701), एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। थाना लालगंज में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   जमशेदपुर में ट्रेन से कटकर दो बच्चों समेत 3 लोगों की मौत,रेलवे ट्रैक पर से शव…

आरोपियों का आपराधिक इतिहास सामने आया है। सोनू बिंद पर वाराणसी और मीरजापुर में मारपीट, अपहरण, एससी/एसटी एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम सहित कई मामले दर्ज हैं। मिथिलेश कुमार पर भी गोवध निवारण और पशु क्रूरता अधिनियम का एक मामला दर्ज है।

कार्रवाई करने वाली टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने किया। एसएसपी ने टीम की सराहना की है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *