प्रयागराज में अधिवक्ता विजयकांत पांडेय को मारी गोली, SRN अस्पताल में भर्ती

प्रयागराज में अधिवक्ता विजयकांत पांडेय को मारी गोली, SRN अस्पताल में भर्ती

प्रयागराज (जनवार्ता) :  प्रयागराज में एक बार फिर दिनदहाड़े अपराधियों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। आज बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे तेलियरगंज इलाके में जिला न्यायालय से लौट रहे वरिष्ठ अधिवक्ता विजयकांत पांडेय पर बाइक सवार दो-तीन नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई।

rajeshswari

गोली लगते ही विजयकांत पांडेय सड़क पर गिर पड़े। एक गोली उनके कंधे को छूकर निकल गई जबकि दूसरी गोली जांघ में जा धंसी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और स्वरूपरानी नेहरू (SRN) अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी सर्जरी सफल रही और डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताया।

विजयकांत पांडेय मूल रूप से होलागढ़ के रहने वाले हैं और प्रयागराज जिला न्यायालय में लंबे समय से वकालत कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहने वाले पांडेय ने हाल ही में कुछ जमीन विवाद के मामले लड़े थे, जिसके चलते पुलिस पुरानी रंजिश की आशंका से इनकार नहीं कर रही। हालांकि परिवार का कहना है कि उन्हें कोई खुली धमकी नहीं मिली थी।

इसे भी पढ़े   प्रयागराज एक्सप्रेस में जीआरपी सिपाही पर महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ का आरोप, सस्पेंड
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *