सीआरपीएफ के डीआईजी सुनीत कुमार राय को राष्ट्रपति पदक सम्मान

सीआरपीएफ के डीआईजी सुनीत कुमार राय को राष्ट्रपति पदक सम्मान

• आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

प्रयागराज (जनवार्ता)। केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सुनीत कुमार राय को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक (विशिष्ट सेवा) से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

rajeshswari

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी सूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने श्री राय को यह प्रतिष्ठित पदक प्रदान करने की स्वीकृति दी है। इस संबंध में गृह मंत्रालय के उप सचिव (पी-I) डी. के. घोष द्वारा औपचारिक पत्र जारी कर उन्हें बधाई दी गई है।

सीआरपीएफ में अपनी सेवाकाल के दौरान सुनीत कुमार राय ने कई संवेदनशील एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में नेतृत्व करते हुए अनुकरणीय कार्य किया है। आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरुद्ध अभियानों में उनके योगदान को अत्यंत सराहनीय माना गया है।

उनके इस सम्मान से न केवल सीआरपीएफ बल्कि प्रयागराज जनपद और समूचे सुरक्षा बलों में हर्ष और गर्व का वातावरण है। सहकर्मियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए इसे उनकी कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पण का परिणाम बताया है।

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होना सुरक्षा बलों के अधिकारियों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है, जो राष्ट्र की सेवा में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करता है।

इसे भी पढ़े   सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कंदवा में भव्य तिरंगा पदयात्रा
Shiv murti

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *