ओपी राजभर की पार्टी से फिर 45 पदाधिकारियों का इस्तीफा

ओपी राजभर की पार्टी से फिर 45 पदाधिकारियों का इस्तीफा

मऊ। मऊ में राष्ट्रीय सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी से एक बार फिर 45 पदाधिाकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। यही नहीं इस्तीफा देने के बाद पदाधिकारियों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा। हालांकि, ओम प्रकाश राजभर भले ही अपनी पार्टी को लेकर कहे कि उनकी पार्टी में सब ऑल इज वेल है लेकिन इस्तीफों की झड़ी देखकर ऐसा लगता नहीं है।

rajeshswari

जिला महासचिव समेत 45 ने दिया इस्तीफा
मऊ में सुभासपा के पदाधिकारियों में इस्तीफा देने की होड़ सी लगी हुई है। मऊ के जिला महासचिव अशोक चौहान ने सुभासपा अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए इस्तीफ दिया है। उन्होंने कहा कि अब ओम प्रकाश राजभर का खदेड़ा हो गया है। अब बखेड़ा हो गया है। अशोक चौहान ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर गद्दार हैं। अब हम लोग उन्हें खत्म कर देंगे। इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि ओम प्रकाश राजभर कार्यकर्ताओं की नहीं सुनते हैं। वह पैसे पर बिक जाता है।

अब्बास अंसारी के टिकट पर घमासान
विधानसभा चुनाव में ओम प्रकाश राजभर ने मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी को टिकट दिया था। हालांकि, मुख्तार का बेटा चुनाव जीत गया था लेकिन पार्टी कार्यकर्ता ओम प्रकाश राजभर से दूर होने लगे थे। बीते दिनों भी सौ से ज्यादा कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ दी थी।

सपा पर पार्टी तोड़ने का आरोप
ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा से नाता तोड़कर 2022 विधानसभा चुनावों में सपा से नाता जोड़ा था। इसके बाद जब सपा सत्ता में नहीं आई तो राजभर और अखिलेश में दूरियां बढ़ने लगीं। अब दोनों अलग हो चुके हैं। यही वजह है कि पार्टी टूटने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने टूट का जिम्मेदार सपा को बताया था।

इसे भी पढ़े   हिंदुत्व के रथ पर सवार बीजेपी अब जातीय समीकरणों की फसल काटने की कोशिश में,घोषित सीटों की रिपोर्ट

मंगलवार को ही ओम प्रकाश राजभर घोसी विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह कार्यकर्ताओं को मनाने का तरीका है। हालांकि, अब इससे कार्यकर्ता कितना मानेंगे यह समय ही बता पाएगा।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *