सोनभद्र में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया संत रविदास जी का 649वां जन्मोत्सव

सोनभद्र में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया संत रविदास जी का 649वां जन्मोत्सव

सोनभद्र (जनवार्ता)!  माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को महान संत, समाज सुधारक और समानता के प्रणेता संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का 649वां जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजन संत रविदास मंदिर परिसर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

rajeshswari

डॉ. बी.आर. अंबेडकर एवं संत रविदास समिति जनपद सोनभद्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संरक्षक श्रीपति मास्टर ने की। मंदिर के पुजारी राम दुलारे ब्यास, बिसुन दास एवं सुक्कल दास ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने रूढ़िवादी सोच, अंधविश्वास और सामाजिक गैर-बराबरी के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया तथा समता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहन कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य चुर्क सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अनेक वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को आज के समाज के लिए प्रासंगिक बताया।
इस अवसर पर आयोजक समिति के जिला अध्यक्ष सीताराम आचार्य, उपाध्यक्ष कामरेड नन्दलाल आर्य, महामंत्री अमृतलाल भारतीय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सपा का हल्ला, मेडिकल कॉलेज में मरीजों के शोषण का आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *