सोनभद्र में आबकारी टीम की छापेमारी, 20 लीटर कच्ची शराब बरामद

सोनभद्र में आबकारी टीम की छापेमारी, 20 लीटर कच्ची शराब बरामद

सोनभद्र (जनवार्ता)। अवैध मदिरा के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। सोमवार को चलाए गए अभियान में आबकारी और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।

rajeshswari

उत्तर प्रदेश शासन और आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक रविनंदन और उनकी टीम ने थाना बभनी क्षेत्र के संदिग्ध घरों और झुग्गी-झोपड़ियों में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान लगभग 20 लीटर कच्ची शराब और 150 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। मौके पर तीन भट्ठियां नष्ट कर दी गईं। आबकारी अधिनियम की धाराओं में एक अभियोग दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े   25 लाख की हीरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *