रामगढ़ में शराब की दुकानों के खिलाफ व्यापारियों का उग्र प्रदर्शन, अंग्रेजी-देसी शराब की दुकान कराई बंद

रामगढ़ में शराब की दुकानों के खिलाफ व्यापारियों का उग्र प्रदर्शन, अंग्रेजी-देसी शराब की दुकान कराई बंद

सोनभद्र (जनवार्ता)! पंन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बा स्थित कसारी सब्जी मंडी में संचालित अंग्रेजी बीयर व देसी शराब की दुकानों को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। व्यापार मंडल के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों ने दुकानों को बंद कराकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और उन्हें तत्काल हटाने की मांग की।

rajeshswari

मिली जानकारी के मुताबिक रामगढ़ कस्बा स्थित कसारी सब्जी मंडी में संचालित कंपोजिट अंग्रेजी बीयर व देसी शराब की दुकानों के विरोध में रविवार की सुबह व्यापार मंडल के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित व्यापारियों ने दोनों दुकानों को बंद कराकर मौके पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
व्यापारियों का आरोप है कि मंडी क्षेत्र में संचालित इन शराब की दुकानों के कारण आए दिन विवाद और अप्रिय घटनाएं होती रहती हैं। उनका कहना है कि शराब की उपलब्धता से क्षेत्र में युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिससे सामाजिक माहौल खराब हो रहा है।

व्यापारियों ने बताया कि जिस स्थान पर शराब की दुकानें संचालित हैं, उसके ठीक सामने और पीछे एक कोचिंग संस्थान भी चल रहा है, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। आरोप है कि कोचिंग आने-जाने के दौरान कई बार शराब के नशे में धुत लोगों द्वारा छात्राओं पर फब्तियां कसी जाती हैं, जिससे अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

इसी को लेकर रामगढ़ व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने एकजुट होकर दुकानों के बाहर धरना शुरू कर दिया और प्रशासन से दोनों शराब की दुकानों को तत्काल वहां से हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक दुकानों को स्थानांतरित नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े   दुद्धी के दिग्गज नेता विजय सिंह गोंड को अंतिम विदाई, हजारों की भीड़ में नम हुईं आंखें
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *