रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से चार झुलसे, तीन की हालत गंभीर, वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से चार झुलसे, तीन की हालत गंभीर, वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

सोनभद्र  (जनवार्ता)! उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के बनबहुआर गांव में सोमवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर सभी को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

rajeshswari

घटना सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर लीक कर रहा था। इसी दौरान धर्मावती (30), पत्नी अखिलेश, जब खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाने लगीं तो रिसाव हो चुकी गैस ने अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटें फैल गईं और धर्मावती उसकी चपेट में आ गईं। पास में मौजूद उनकी दो वर्षीय बेटी अन्नु और रिश्तेदारी में आईं रामदुलारी (40) भी झुलस गईं।

परिवार को बचाने के प्रयास में धर्मावती के पति अखिलेश (35) भी आग की चपेट में आकर घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया।
सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद धर्मावती, अन्नु और रामदुलारी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने तीनों को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया। घटना के बाद गांव में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र खनन संकट: 37 खदानें बंद, मजदूर बेरोजगार, गिट्टी के दाम दोगुने
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *