रामगढ़ में 10 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

रामगढ़ में 10 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

सोनभद्र (जनवार्ता)!  पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में शनिवार को एक 10 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने रामगढ़– पन्नूगंज मुख्य मार्ग जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

rajeshswari

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बालक की पहचान रामगढ़ निवासी राजू गुप्ता के 10 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने बाजार क्षेत्र में बालक की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने रामगढ़– पन्नूगंज मुख्य मार्ग जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त का दावा किया जाता है, इसके बावजूद बाजार जैसे व्यस्त इलाके में इतनी नृशंस वारदात हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रामगढ़ क्षेत्र में इस तरह की यह दूसरी बड़ी वारदात है, जिससे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही हत्यारों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़े   अवैध खनन माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार, तीन वाहन जब्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *