भटकी नाबालिग बालिका को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

भटकी नाबालिग बालिका को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

सोनभद्र (जनवार्ता)!  दुद्धी क्षेत्र में भटककर पहुंची मानसिक रूप से अस्थिर नाबालिग बालिका को महिला थाना दुद्धी पुलिस की तत्परता से सुरक्षित उसके परिजनों से मिलवा दिया गया। पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और आभार जताया।

rajeshswari

मिली जानकारी के मुताबिक दुद्धी क्षेत्र में बीते 5 मार्च को लगभग 17 वर्षीय एक बालिका के भटककर पहुंचने की सूचना पुलिस को मिली। बताया गया कि बालिका की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी और वह अपना सही नाम-पता भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थी। सूचना मिलते ही महिला थाना दुद्धी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने लाई।

पुलिस ने धैर्यपूर्वक पूछताछ कर बालिका से आंशिक जानकारी जुटाई, जिसमें उसने अपना नाम रागिनी सिंह बताया। इसके आधार पर क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के निर्देशन में पुलिस ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली जनपद के सरई थाना से संपर्क स्थापित किया। वहां की पुलिस की मदद से बालिका के परिजनों का पता लगाया गया।

आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को बालिका रागिनी सिंह निवासी ग्राम सरई, वार्ड नंबर-15, जनपद सिंगरौली को उसके भाई प्रदुमनाथ सिंह व लाला सिंह के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका को सकुशल पाकर परिजनों ने सोनभद्र पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल की सराहना की।

इसे भी पढ़े   पुलिस ने अवैध खनन करते ट्रैक्टर पकड़ा,खननकर्ताओं में हड़कंप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *