रांग साइड व अवैध संचालन पर सख्ती, 4 ऑटो और 1 पिकअप वाहन सीज

रांग साइड व अवैध संचालन पर सख्ती, 4 ऑटो और 1 पिकअप वाहन सीज

सोनभद्र (जनवार्ता)। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 4 ऑटो और 1 पिकअप वाहन को सीज किया गया।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत प्रभारी यातायात कृष्ण कुमार शुक्ला एवं टीम ने थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के सुकृत रोड पर सघन चेकिंग की। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन, रांग साइड से चलने वाले वाहन तथा बिना नंबर प्लेट और बिना वैध प्रपत्र के संचालित वाहनों की जांच की गई।

बढ़ौली से सब्जी मंडी सर्विस रोड पर दो ऑटो चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के सवारी भरते मिले। वहीं धर्मशाला से वाराणसी रोड सर्विस रोड पर दो डग्गामार ऑटो, जिनका स्टैंड फ्लाईओवर के नीचे नगर पालिका द्वारा निर्धारित है, निर्धारित स्थान के बजाय केंद्रीय सर्विस रोड पर सवारी भरते पाए गए, जिससे जाम की स्थिति बन रही थी।

कार्रवाई के तहत रांग साइड से चल रही एक पिकअप (बिना वैध प्रपत्र) और चार ऑटो वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और निर्धारित स्थानों से ही वाहन संचालन व सवारी भरें, ताकि सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

इसे भी पढ़े   मनीष सिसोदिया का बीजेपी पर गंभीर आरोप, बंद करा देंगे सभी CBI-ED केस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *