पिता ने शराब पीने से डांटा तो युवक ने की आत्महत्या

पिता ने शराब पीने से डांटा तो युवक ने की आत्महत्या

कानपुर। औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के देवरपुर में मोटर साइकिल मैकेनिक ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली। मृतक का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

rajeshswari

देवरपुर निवासी रामनरेश ने बताया कि उसका बेटा आनंद (22) मोटर साइकिल मैकेनिक था और गांव में ही दुकान किए था। सोमवार शाम वह शराब पीकर घर आया था। इस पर उसे डांटा गया। कुछ देर घर पर रुकने के बाद रात करीब नौ बजे वह घर से चला गया। काफी देर तक घर नहीं आया तो खोजबीन की गई। मंगलवार सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ पर गमछे के सहारे शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   ममता बनर्जी को फिर लगी चोट,हेलिकॉप्टर पर चढ़ते समय फिसला पैर..लड़खड़ाकर गिरीं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *