शादी के 42 दिन बाद पत्नी की हत्या, घर में दफनाया शव; पति समेत तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा

शादी के 42 दिन बाद पत्नी की हत्या, घर में दफनाया शव; पति समेत तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चक मझारी गांव में एक नवविवाहिता की हत्या कर शव घर में दफना देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मंगलवार शाम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर के भीतर खुदाई कर शव बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले में पति शमशेर, उसके पिता निबर और मां के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के दसहवां गांव निवासी मजहर की बेटी मुफीदुन (20) की मुलाकात महाराष्ट्र के नासिक में मजदूरी के दौरान चक मझारी निवासी शमशेर से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बनने के बाद परिजनों की सहमति से 1 जून को डुमरियागंज में निकाह हुआ था। निकाह के बाद मुफीदुन अपने ससुराल में रहने लगी।


मृतका की मां तस्नीबुन्निशा का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। उनका कहना है कि 12 जुलाई को शमशेर ने फोन कर कहा कि उसने उनकी बेटी को मारकर दफना दिया है। पहले उन्होंने इसे मजाक समझा, लेकिन बेटी से संपर्क न होने पर उन्हें संदेह हुआ।
परिजनों के अनुसार, 13 जुलाई को शमशेर स्वयं डुमरियागंज थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने का प्रयास किया। इसकी जानकारी मिलने पर मृतका की मां 14 जुलाई को थाने पहुंचीं और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।


सीओ डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा और नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ शमशेर के घर पहुंचे। तलाशी के दौरान घर में नई खुदी हुई मिट्टी दिखाई देने पर खुदाई कराई गई, जिसमें से नवविवाहिता का शव बरामद हुआ।
सीओ बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   पीलीभीत में बाघ का आतंक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *