बाईक की टक्कर से घायल महिला की मौत

बाईक की टक्कर से घायल महिला की मौत

जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार के पास दो बाईकों की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। बक्सा थाना क्षेत्र के ही ग्राम पूरे राम जी सवंशा गांव निवासी ओम प्रकाश की 50 वर्षीय पत्नी गीता देवी अपने घर के एक लड़के के साथ दवा लेने के लिए शंभूगंज बाजार सोमवार की शाम लगभग 7 बजे आई हुई थी। दवा लेकर वह बाइक से कैसे ही शंभूगंज बाजार से निकली वैसे ही तेज गति से चलता हुआ एक बाइक सवार पीछे से आया और उसे बाइक में जोर से टक्कर मार जिस पर गीता देवी बैठी हुई थी। घायल महिला को उपचार के लिए बक्सा स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां से चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   क्या अब नहीं मिल पाएगा गोल्ड के बदले लोन? RBI ने इस कंपनी पर लगा दी रोक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *