बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं:अब्दुल्लापुर में अवैध निर्माण ढहाने गई नगर निगम की टीम

बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं:अब्दुल्लापुर में अवैध निर्माण ढहाने गई नगर निगम की टीम

मेरठ। मेरठ के अब्दुल्लापुर में पानी की टंकी के पास सोमवार को अवैध निर्माण ढहाने गई नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। अवैध निर्माण पर चलने वाले बुलडोजर के सामने इलाके की महिलाओं ने लेटकर बुलडोजर का रास्ता रोक दिया। काफी संख्या में अचानक क्षेत्र की महिलाएं उस स्थान पर पहुंचकर बुलडोजर के सामने ही लेट गईं। विरोध करने वाली महिलाओं ने पुलिस की मौजूदगी में ही बुलडोजर पर पत्थर फेंके। महिलाओं के विरोध के चलते अवेध निर्माण ढहाने पहुंची टीम को बीच में ही कार्रवाई रोककर वापस लौटना पड़ा।

rajeshswari

महिलाओं के सामने फेल हुई पुलिस
अब्दुल्लापुर में नगर निगम की सरकारी जमीन को कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा लिया है। कब्जाई सरकारी जमीन को मुक्त कराने के लिए सोमवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन बुलडोजर देखकर इलाके की महिलाएं इकट्ठा होकर आ गईं और बुलडोजर के सामने लेट गईं। नगर निगम की टीम को मौके पर भारी संख्या में महिला पुलिस बल बुलानी पड़ी। महिला पुलिस ने महिलाओं को हटाने का प्रयास किया तो विरोध कर रही महिलाओं ने भी हंगामा करके विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर आसपास के थानों से भी पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद भी स्थानीय लोग और प्रदर्शनकारी महिलाएं नहीं रुकी।

विरोध के आगे हारी नगर निगम की टीम
सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को महिलाओं के विरोध के आगे बीच में ही कार्रवाई रोकनी पड़ी।जैसे ेही बुलडोजर ने अवैध निर्माण के तहत बनी एक दीवार को गिराया तुरंत इलाके की महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं ने बुलडोजर का रास्ता रोककर हंगामा शुरू कर दिया। आखिर में नगर निगम की टीम को कार्रवाई रोकना पड़ा। बुलडोजर को वापस लौटना पड़ा।

इसे भी पढ़े   ट्रेन से कटकर युवक की मौत,दो भागों में बंटा शरीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *