सोनभद्र में बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

सोनभद्र में बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

सोनभद्र। सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के अनपरा मोड़ के पास रविवार देर रात बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी दुद्धी भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार अनपरा मोड़ के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रविवार की रात करीब 11 बजे 32 वर्षीय एक युवक पैदल जा रहा था।

rajeshswari

इस दौरान पीछे आ रहे एक ट्रक ने युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद रेनुसागर चौकी प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। काफी कोशिश के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है। शिनाख्त कराने की कोशिश जारी है।

इसे भी पढ़े   सांसद खेल महाकुंभ' की शुरुआत,PM Modiबोले-'एक खिलाड़ी के लिए उसका खेल एक साधना और तपस्या है'
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *