बाराबंकी :दिनदहाड़े शूटर को मारी दर्जनों गोलियां

बाराबंकी :दिनदहाड़े शूटर को मारी दर्जनों गोलियां

बाराबंकी (जनवार्ता)। जिले में शुक्रवार को  मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़े कुख्यात शूटर शोएब उर्फ बॉबी (शोएब किदवई) की अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

rajeshswari

घटना लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर असैनी मोड़ के पास हुई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने शोएब पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। सूत्रों के अनुसार उस पर 10 से 15 गोलियां दागी गईं। गंभीर रूप से घायल शोएब को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शोएब बॉबी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह लखनऊ के चर्चित जेलर हत्याकांड (आरके तिवारी हत्याकांड) में आरोपी रहा था। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या गैंगवार का हाथ हो सकता है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़े   दीपावली की रात नाबालिग को भगाने का मामला, पुलिस छापेमारी में जुटी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *