कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी

कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी

यात्रियों को उतारा गया सुरक्षित

कोलकाता (जनवार्ता) । इंडिगो की शिलॉन्ग जाने वाली उड़ान 6E3074 में शुक्रवार सुबह बम की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर टेकऑफ से ठीक पहले सामने आई, जब पायलट को विमान के टॉयलेट में एक संदिग्ध पर्ची मिली, जिसमें विमान के अंदर बम होने की बात लिखी थी।
धमकी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतारकर टर्मिनल भवन में पहुंचाया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की सघन तलाशी ली।
अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान कोई भी विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। सभी सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद विमान करीब 11:30 बजे अपने गंतव्य शिलांग के लिए रवाना कर दिया गया।
घटना के बाद कुछ समय के लिए यात्रियों में घबराहट का माहौल बन गया, लेकिन एयरपोर्ट स्टाफ की सतर्कता से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विमान में वह पर्ची किसने रखी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जनवरी में दिल्ली से बागडोगरा जा रही उड़ान को हवा में धमकी मिलने के बाद लखनऊ में आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। वहीं पिछले साल मुंबई जाने वाली एक उड़ान को भी इसी तरह की धमकी मिली थी, हालांकि हर बार जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   ठंड एवं शीतलहर से बचाव के लिए मंत्री ए.के. शर्मा सख्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *