तिरंगे के कथित अपमान को लेकर हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत

तिरंगे के कथित अपमान को लेकर हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत

खेल डेस्क। Hardik Pandya पर टी-20 विश्व कप जीत के बाद जश्न के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान का आरोप लगा है। इस संबंध में Pune में एक अधिवक्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
बताया गया है कि विश्व कप जीत के बाद भारतीय टीम के जश्न के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें से एक वीडियो में पांड्या मैदान पर दौड़ते और नाचते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके कंधे पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) लिपटा हुआ नजर आ रहा है।
शिकायतकर्ता अधिवक्ता वाजेद खान बिडकर का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े नियमों के अनुसार इसकी गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
उनका आरोप है कि जश्न के दौरान खिलाड़ी उत्साह में इतने डूब गए कि उन्हें इस बात का ध्यान नहीं रहा कि उनके कंधे पर तिरंगा लिपटा हुआ है। मामले में पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   वाराणसी : खादी संस्थाओं द्वारा निर्मित पश्मीना उत्पादों की विधिवत बिक्री की शुरूआत की गयी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *